फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो मैं भी अपनी जान दे दूंगा

Sat, 10 Sep 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सॉफ्टवेयर इंजीनियर हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को बेबस पिता ने एसएसपी से मुलाकात की। कप्तान ने सीओ सिविल लाइन से पूरे मामले में जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी रमेशचंद राठौर के इकलौते बेटे गौरव राठौर (25) ने चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस स्थित सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया था। बाद में वह एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करने लगा। गौरव ने प्रियंका सैनी से शादी की थी, जिसके बाद युवती के परिजनों ने धमकी दी थी। 14 जून 2015 को विवि कैंपस में तपोवन के पास गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पिता रमेशचंद राठौर ने युवती के पिता रविंद्र सैनी समेत चार के खिलाफ मेडिकल थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में रविंद्र और नरेंद्र सैनी को जेल भेज दिया था। जबकि अनिल और जितेंद्र फरार चल रहे हैं। शुक्रवार को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रमेशचंद राठौर एसएसपी से मिले और रोने लगे। कहा कि आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं। मेरी पत्नी इस समय जिंदगी और मौत से जूझ रही है। यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह इंसाफ की खातिर अपनी जान दे देगा। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने सीओ सिविल लाइन विनोद सिरोही से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें