फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज, लालच और वो: पति की सरकारी नौकरी पाने के लिए मिटा दिया 'सुहाग', ऐसे सामने आया कातिल शिवानी का सच

Sun, 06 Apr 2025 10:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

दीपक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई। दीपक के भाई पीयूष उर्फ मुकुल की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी शिवानी और एक अज्ञात के खिलाफ दीपक की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
पति दीपक और हत्यारोपी पत्नी शिवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बिजनौर स्थित रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के कैरिज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी दीपक कुमार की पत्नी ने ही गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हार्ट अटैक आने का शोर मचाकर खुद ही चिकित्सक के पास ले गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को पकड़ लिया है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग है या कोई अन्य कारण, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

हल्दौर के गांव मुकरंदपुर निवासी दीपक कुमार (29) का चौहड़पुर नहटौर निवासी शिवानी से 17 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह हुआ। रेलवे कर्मी दीपक अपनी पत्नी के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराए के मकान में रह रहा था।

शुक्रवार की दोपहर शिवानी ने पति दीपक कुमार को हार्ट अटैक आने की जानकारी फोन करके अपनी सास और देवर को दी और पति को नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गई। इसके बाद समीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने का प्रयास किया। मगर चिकित्सकों ने भर्ती नहीं किया। बिजनौर अस्पताल पहुंचने तक दीपक की मौत की पुष्टि हो चुकी थी।

मौत के बाद शिवानी अपने पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी, मगर परिवार वालों ने गले पर निशान देखा तो उन्होंने पोस्टमार्टम की बात रखी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोंटे जाने से दीपक की मौत हुई है। इसके बाद मृतक के भाई पीयूष उर्फ मुकुल ने तहरीर देकर नजीबाबाद थाने में शिवानी और एक अज्ञात के खिलाफ दीपक की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवानी को हिरासत में ले लिया।

सीओ नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने शिवानी से पूछताछ की है। शिवानी पुलिस को लगातार गुमराह करती रही, बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्याकांड को अंजाम देते वक्त उसके साथ कौन था। प्रेम प्रसंग से लेकर दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

रेलकर्मी की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। हत्या करने की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेम प्रसंग या अन्य कोई पहलू है, सभी पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। - संजीव वाजपेयी, एसपी सिटी बिजनौर

सीआरपीएफ में नौकरी कर चुका है दीपक
रेल कर्मी दीपक वर्ष 2021 में सीआरपीएफ मणिपुर में भर्ती हुआ था। सीआरपीएफ नौकरी छोड़कर दीपक ने मार्च 2023 में रेलवे की नौकरी ज्वाइन की थी।
 

सास के साथ मारपीट करती थी शिवानी
दीपक की मां पुष्पा और भाई पीयूष ने बताया कि शिवानी का ससुराल पक्ष के प्रति व्यवहार सही नहीं था। सास से भी वह मारपीट करती थी। घर में लगातार चल रहे विवाद के चलते 15 दिन पहले ही दीपक अपनी पत्नी को नजीबाबाद ले आया था। जिसने किराए का मकान लेकर उसे अपने संग रख लिया। दीपक के एक वर्षीय पुत्र वेदांत है। शिवानी स्नातक थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी और फंड पाने की चाहत में शिवानी ने किसी के साथ मिलकर दीपक की हत्या की है।

...तो रस्सी से घोंटा गया गला
पुलिस के अनुसार रस्सी से गला घोंटा गया है। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय रेल कर्मी कुछ खा रहा था। पोस्टमार्टम किए जाते वक्त भी उसके गले में खाद्य पदार्थ फंसा हुआ मिला है।
विज्ञापन

हत्या करना स्वीकारा, कौन शामिल था यह खुलासा होना बाकी
एसपी सिटी के अनुसार पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में शिवानी हत्या किया जाना तो कबूल कर चुकी है। मगर उसके साथ कौन था, इस पर लगातार गुमराह कर रही है। शुरुआत में एक युवक का नाम पुलिस को बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवक ने बता दिया कि उसका कोई संबंध नहीं है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी का नाम उगलवाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें