फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चलते ट्रक का निकले टायर कार से टकराए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दौराला-मसूरी मार्ग पर जैनपुर गांव के सामने बुधवार को एक चलते ट्रक से टायर का जोड़ा निकल गया और सामने से आ रही कार से टकरा गया। इस कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार परिवार बाल-बाल बचा। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
इंचौली गांव निवासी एहसान बुधवार को गांव निवासी सादिक की कार किराए पर लेकर परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। लौटते समय जैनपुर गांव के सामने एक ट्रक के दो टायर निकलकर उसकी कार से आकर टकरा गए। टायर कार में टकराने से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एहसान अपना संतुलन खो बैठा। गनीमत रही कि कार नहीं पलटी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कार सवार परिवार के लोगों को मामूली चोट आई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, परंतु सामने से पुलिस को आते देख ट्रक को समौली गांव के सामने छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि कार सवार घायल ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। सीट बेल्ट लगी होती तो घायल नहीं होता। तहरीर आने पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें