फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पति की प्रताड़ना से तंग आकर तीन बच्चों की मां ने प्रेमी से मंदिर में की शादी, मोहसिना से बनी मोनी

Tue, 11 Mar 2025 05:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना में पक्का तालाब निवासी तीन बच्चों की मां मोसिना पति के उत्पीड़न से तंग आकर मोनी बन गई।
विज्ञापन
शादी - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना में पक्का तालाब निवासी तीन बच्चों की मां मोसिना पति के उत्पीड़न से तंग आकर मोनी बन गई और संजय नाम के प्रेमी से विवाह कर लिया। रविववार को महिला प्रेमी के साथ चली गई थी। मायके और ससुराल वालों के सोमवार को थाने पहुंचने पर महिला भी वहां पहुंची। महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव का कहना है कि महिला को उसकी स्वेच्छा से प्रेमी के साथ भेज दिया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी मोसिना की शादी 11 वर्ष पूर्व मवाना के पक्का तालाब निवासी युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है। पति उसके साथ मारपीट करता है।

इस संबंध में पूर्व में थाने में तहरीर भी दी थी। पुलिस हर बार समझाकर भेज देती थी। रविवार को महिला के साथ उसके पति ने फिर से मारपीट की। जिसके बाद तंग आकर महिला रविवार शाम प्रेमी संजय के साथ चली गई। पति ने मायके वालों को सूचना दी।

सोमवार दोपहर महिला के मायके वाले और ससुराल वाले थाने पहुंचे। थाने पहुंची मोसिना को मायके वालों और ससुराल वालों ने काफी समझाया। लेकिन महिला न को मायके वालों और न ही ससुराल वालों के साथ जाने से इनकार कर दिया।
 
विज्ञापन

महिला का कहना था कि उसको मायके वालों और ससुराल वालों से जान का खतरा है। लगातार मायके वालों को पति के उत्पीड़न की जानकारी दे रही थी, लेकिन उन्होंने उसकी सुध नहीं ली। इसके बाद महिला को सैदीपुर गांव निवासी संजय के साथ भेज दिया।

सैदीपुर गांव में मोसिना ने सोमवार को धर्मपरिवर्तन कर और नाम बदलकर संजय से मंदिर में विवाह कर लिया। संजय मोसिना के घर दूध देने जाता था। डेढ़ साल से संजय और मोसिना का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोसिना के तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियां पहले पति के पास ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें