फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रामलीला भवन से झांकियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिव बरात के साथ रासलीला ने सभी को मंत्रमुग्ध किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सदर भैसाली मैदान स्थित रामलीला भवन से शहर में राष्ट्र के प्रति चेतना जगाने के लिए ओम मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान ने तिरंगा यात्रा निकाली। भव्य झांकियों और धार्मिक गीतों के साथ देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। यात्रा में आध्यात्मिकता के साथ देशभक्ति का संगम देखने को मिला। इस दौरान 200 से अधिक युवा और वृद्ध हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
इससे पहले देवकी मैया ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। सदर थाने के पास, सदर सराफा, चौक बाजार, शिव चौक, हनुमान चौंक, आबूलेन, सब्जी मंडी सहित अन्य स्थानों पर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में भारत माता की जय के साथ ओम का उच्चारण हो रहा था। झांकियों में सबसे आगे शिव परिवार रहा। वहीं, 21 युवाओं की टोली ने बैंड पर सुंदर प्रस्तुति दी। रासलीला के बाद भारत माता की झांकी हर किसी में देशभक्ति की भावना जागृत कर रही थी। शिव बरात का भी सुंदर मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी लक्ष्मी बाई की झांकी के पीछे सेना की ड्रेस में युवा तिरंगे लहराते नजर आए। देवकी मैया ने सभी को आशीर्वाद दिया। आयोजक मंडल में शामिल रेनू वर्मा ने बताया कि रविवार को भैसाली मैदान में सुबह 10 बजे से दोपहर बजे तक देवकी मैया का प्रवचन होगा। उन्होंने बताया कि संगठन वर्ष 2017 से लगातार राष्ट्रीय चेतना और आध्यात्मिक विकास के लिए जागरूक कर रहा है। देश में अब तक 300 स्थानों पर यात्रा निकाली जा चुकी हैं। मेरठ में यह यात्रा पहली बार निकाली गई है। आयोजन में द्वारका प्रसाद, प्रकाश वीर, सुभाष, गौरव सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें