फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकाली, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा

विज्ञापन
सुनील कैथवास....भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में शामिल कार्यकर्ता।
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में रविवार को ढाका चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए। यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा में मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, सांसद अरुण गोविल रहे। यात्रा ढाका चौक से डबल स्टोरी, पल्हैड़ा होते हुए आंबेडकर भवन पहुंची। अतिथियों ने लोगों स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी दी। कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने आने वाले पीढ़ी को भी अपने स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के बारे में जानकारी देने की लोगों से अपील की। इस दौरान पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता, अरविंद मारवाड़ी, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, सुंदर लोधी, प्रदीप, जगत सिंह, मोनिका पुंडीर, दिनेश शर्मा, राहुल राणा, पार्षद विक्रांत ढाका, नरेश सैनी, अचला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें