फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर-घर बांटा तिरंगा, आज निकलेगी देशभक्ति रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। स्वतंत्रता दिवस को लेकर कस्बे में देशभक्ति का माहौल नजर आने लगा है। शुक्रवार को एमआईएम नेता वसीम मुखिया के नेतृत्व में तिरंगा वितरण अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। वसीम मुखिया ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस सभी को मिल-जुलकर उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कस्बे में तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से लोगों को देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें