संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। इंचौली थाना प्रभारी ने सिखेड़ा- मैथना फ्लाईओवर पर चेकिंग के दौरान एक युवक को रोका। तलाशी में युवक के पास तमंचा और कारतूस मिले। जांच में बाइक भी चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपी ने नाम नोनू निवासी बहचौला बताया। इंचौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसका चालान कर दिया।