फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कथा वाचक अरविंद ओझा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कथा वाचक अरविंद ओझा ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि काम ऐसा करो कि पहचान बने और हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए। विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल ने परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्र विदित चौधरी को मिस्टर फेयरवेल और छात्रा प्रगति शर्मा को मिस फेयरवेल चुना गया। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें