बहसूमा। टिकौला शुगर मिल ने 20 से 23 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का 16.71 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है। शुक्रवार को मिल के अधिशासी अध्यक्ष हरकीरत सिंह ने बताया कि गन्ना मूल्य की पूरी धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है। किसानों से संबंधित बैंकों के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने की अपील की गई है। उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा और ताजा गन्ना मिल को आपूर्ति करने का आग्रह किया। गन्ने में जड़, पत्ती, मिट्टी और हरा अगोला नहीं होना चाहिए। पर्चियों से अधिक गन्ना उपलब्ध होने पर किसान चीनी मिल या गन्ना विकास परिषद से संपर्क कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सट्टा करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपना बेसिक कोटा भी पूरा करने की अपील की।