फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नशा मुक्त भारत विषय पर 28 नवंबर को भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सरसवा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में 28 नवंबर को सुशीला शर्मा स्मृति द्वितीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें दौराला ब्लॉक के माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों की छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का विषय नशा मुक्त भारत-एक संकल्प या स्वप्न रखा गया है। इसके माध्यम से छात्राएं नशे के दुष्प्रभाव, समाज में जागरुकता और नशामुक्त भारत के संकल्प पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगी। आदर्श इंटर कॉलेज सरसवा में वरिष्ठ अध्यापक पंकज शर्मा अपनी माता की पुण्य स्मृति में प्रतियोगिता का आयोजन करा रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये और तृतीय को 551 रुपये नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें