टिकौला शुगर मिल में अतिथि पैराई सत्र के शुभारंभ पर चेन में गन्ना डालते हुए। (बहसूमा)
बहसूमा। टिकौला शुगर मिल ने सोमवार को गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ मंत्रोचारण व हवन में आहुति डालकर किया। मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद महाराज, पूर्णदास महाराज, मिल मिल मालिक सुधीश प्रकाश, डायरेक्टर कंदर्प स्वरूप, अधिशासी अध्यक्ष हिमांशु कुमार मंगलम ने चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। मिल के अधिशासी अध्यक्ष हिमांशु कुमार मंगलम ने बताया कि चीनी मिल ने इस सत्र का 2 करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। मिल ने गन्ना खरीद शुरू कर दिया है। गन्ना महाप्रबंधक सुनील दत्त, महाप्रबंधक अविनाश सिंह, गन्ना प्रबंधक अनुपम देओल, राजेंद्र राणा ऋषिपाल धामा रहे। मिल अधिकारियों ने किसान प्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्रथम बैलगाड़ी लेकर आए गन्ना किसान शीशपाल हासमपुर का माला एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।