बहसूमा। टिकोला शुगर मिल ने शुक्रवार को 2 मार्च तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। टिकोला शुगर मिल के यूनिट हेड हिमांशु कुमार मंगलम ने बताया कि मिल ने 24 फरवरी से 2 मार्च तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 27.50 करोड़ रुपये गन्ना किसानों के खातों में भेज दिया है। उन्होंने किसानों से जड़, मिट्टी, पत्ता रहित, ताजा आपूर्ति करने की अपील की है। पर्चियों से अधिक गन्ना उपलब्ध होने पर चीनी मिल या गन्ना विकास परिषद से संपर्क कर अतिरिक्त सट्टा आवश्यकता अनुसार कराने की किसानों से अपील की है।