फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता पर तेजाब फेंका, झुलसी

Wed, 18 Nov 2020 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और तेजाब डालकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता के पिता ने थाने में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव इकलारसूलपुर निवासी गुलफ्शा की शादी छह वर्ष पूर्व गांव खानपुर निवासी फैसल पुत्र सईद के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग गुलफ्सा से पांच लाख रुपये व एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे हैं। विवाहिता की पांच साल की बेटी है। उत्पीड़न के चलते महिला अपने मायके में रह रह रही थी। उसका पति सऊदी अरब में नौकरी कर कुछ दिन पहले ही लौटा है। सोमवार को फैसल, गुलफ्सा को अपने साथ घर ले जाने के लिए आया।

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उसके ऊपर तेजाब डालकर घायल कर दिया। पीड़िता ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया। फोरेंसिक टीम ने सीएचसी पहुंचकर पीड़िता से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बेटी के पति फैसल, तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। तेजाब फेंकने की तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लावारिस पशु की टक्कर से महिला घायल
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव बली में वृद्ध महिला को लावारिस पशु ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव बली निवासी बीरवती (58) पत्नी भगवानदास गोबर डालने खेतों में गई थी। लौटते समय लावारिस पशु ने उन्हें टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला की जान बचाई। परिजन घायल महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें