फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राम नाम की महत्ता पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राम नवमी पर्व के उपलक्ष्य में लालकुर्ती स्थित रामा संकीर्तन मंदिर में चल रहे 41 दिवसीय कार्यक्रम में सातवें दिन राम नाम की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर रामायणी उमा भार्गव व राकेश सक्सेना ने माहौल राममय कर दिया। मुख्य यजमान सुबोध भार्गव ने परिवार समेत बुधवार को पूजन किया। इस मौके पर पंडित अंबुज मिश्रा ने विधि विधान से पूजन करवाया। उन्होंने कहा कि ‘राम नाम अति प्यारा है, कोई गाके देखले बुलाते हैं मेरे राम, कोई आ के देखले...।’ राकेश सक्सेना, उमा भार्गव, सुबोध भार्गव, ज्योति शर्मा ने सुंदरकांड़ का सुंदर पाठ किया। यहां शकुंतला ठाकुर, वीनू मिर्ग, पूनम मुकेश आदि ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर महामंत्री सुरेश छाबड़ा, राजेश पाराशर, नवीन छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें