फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सौहार्द के साथ मनाएं होली और रमजान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना सरूरपुर में आगामी त्योहार होली और माहे रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। सभी से आग्रह किया कि हिंदू-मुस्लिम त्योहारों को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि त्योहारी माहौल में अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बैठक में मौजूद व्यापारियों और क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने कस्बे के सांप्रदायिक सौहार्द की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां दोनों समुदायों के लोग हमेशा से एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते रहे हैं और सुख-दुख में साथ रहते हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मंदिरों में होने वाली भीड़ व समय को लेकर जानकारी ली। एसपी देहात ने भीड़ वाले मंदिरों पर फोर्स लगाने के लिए एसओ अजय शुक्ला को दिशा निर्देश दिए।
नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग संपन्न कराने के लिए पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। अगर होली और रमजान से संबंधित किसी तरह की समस्या होती है तो तत्काल पुलिस को बताएं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान, प्रधान अफजाल, कुंवर मोहम्मद अली, गुलजार चौहान, अशफाक प्रधान, मसरूफ, कुंवरपाल, राजकुमार, लोकेंद्र चेयरमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें