फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप में नौकरी के नाम पर तीन युवकों से 14.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र की महिला मीनू राणा ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि यूरोप में नौकरी लगवाने के नाम पर दिल्ली की एक कंसलटेंट कंपनी ने उसके तीन परिचितों से 14.85 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में धोखाधड़ी का एहसास हुआ। आरोप है कि उनके रुपये देने से इन्कार कर दिया गया। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
मीनू राणा के अनुसार उनका वीजा व पासपोर्ट कंसलटेंसी का काम है। वर्ष 2024 में उनके दो रिश्तेदार अभिषेक और देव चौधरी निवासी बिजनौर का फोन आया था। दोनों ने महिला से विदेश में नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके चलते उन्होंने ऑनलाइन ही दिल्ली की एक कंसलटेंसी कंपनी से संपर्क किया। बाद में कंपनी की ओर से यूरोप में नौकरी लगवाने की बात कही गई। इसके लिए जुलाई 2024 में अभिषेक, देव और एक अन्य साथी अजय चौधरी ने 14.85 लाख रुपये भी दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार आरोपियों ने तीनों को रसीद काटकर दी थी। कुछ दिन बाद यूरोप की कंपनी के नाम पर ऑफर लेटर भी दिए थे। अजय का ऑफर लेटर नहीं दिया था। इस पर महिला ने आरोपियों से जानकारी की थी। इसके बाद धोखाधड़ी का शक हुआ। बाद में पता चला कि ऑफर लेटर फर्जी हैं। इसके बाद आरोपियों से रुपये वापस मांगे गए तो इससे इन्कार कर दिया गया। इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें