फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा गमों का पहाड़: मेरठ के तीन युवकों की दिल्ली में मौत, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू, रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 08 Sep 2022 05:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ के तीन युवकों की दिल्ली में करंट लगने से मौत हो गई। तीनों के परिवारों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
युवकों के फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बवाना स्थित फार्म हाउस में पेड की कटिंग करते समय करंट की चपेट में आकर साले-बहनोई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोग दिल्ली पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने ठेकेदार संदीप गौतम को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


मेरठ में किठौर के शाहजमाल निवासी आकिल पुत्र इरसाद के साथ सुहेल (18) पुत्र इरसाद भूर्वा, गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव निवासी उसका बहनोई जुबैर (18) पुत्र हाजी नफीस और गांव का ही फैजान (17) पुत्र साकर तीन दिन पूर्व दिल्ली के माया महल फार्म हाउस में नर्सरी का काम कराने गए थे। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे वह बोतलपाम और वार्सिग टाउनिया की सीढ़ी लगाकर कटिंग कर रहे थे। ऊपर से 11000 वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही थी। 

आरोप है कि उक्त युवकों ने फार्म हाउस मालिक से बिजली लाइन के कारण पेड़ की कटिंग करने से इंकार किया। इस पर फार्म हाउस मालिक ने लाइन बंद होने की बात कही। इस पर युवकों ने कटिंग शुरू कर दी। कटिंग के दौरान एक युवक की कैंची तार से छू गई। इससे सीढ़ी पकडे़ दोनों युवक भी करंट की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक: हादसे ने छीन लिए दो घरों के चिराग, परिवारों में पसरा मातम, दिल्ली से मसूरी घूमने गए थे तीन दोस्त

ग्रामीणों के अनुसार करीब 1:30 बजे हादसा की सूचना दी। ग्राम प्रधान समेत दर्जनों लोग दिल्ली पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने ठेकेदार संदीप गौतम को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि तीनों युवक गरीब परिवार से हैं। जुबैर घर में अकेला था। परिजनों ने बताया कि तीनों का बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। आकिल पुत्र इरसाद ने मामले की तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, मां-बेटे ने मौके पर तोड़ा दम, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें