उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के खरखौदा में बुधवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि सीमेंट से भरे ट्रक में बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।