फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: अब्दुल्लापुर में एक साथ उठी तीन युवकों की अर्थी, गम में डूबा गांव

Sun, 30 Aug 2020 11:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा, हादसे में दो युवकों की जान गई
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले के गांव अब्दुल्लापुर में रविवार को एक साथ तीन युवकों की अर्थी उठी। मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में शनिवार रात मौत हो गई थी। वहीं, गांव के ही बाइक सवार दो युवकों को भटीपुरा गांव के समीप ट्रक ने कुचल दिया। जिससे पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


तीनों शवों का ग्रामीणों ने दाह संस्कार कर दिया। मारपीट से मौत मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं। वहीं, सड़क हादसे के मामले में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी अमर (24) पुत्र जगजीवन राम शटल कॉक बनाने का काम करता था।

मंगलवार को गांव के ही कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया था। जिसके चलते युवकों ने अमर के साथ जमकर मारपीट कर दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इस संबंध में मृतक की मां उर्मिला ने शिव कुमार, अरविंद, राहुल व कार्तिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शिव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर, अब्दुल्लापुर निवासी सोनू (30) पुत्र रतनलाल पड़ोसी गंगाराम (35) पुत्र लख्मीचंद के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार रात किठौर से अपने गांव लौट रहा था। गांव भटीपुरा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को रौंद डाला। सोनू की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंगाराम ने मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

अब्दुल्लापुर में शनिवार रात तीन युवकों की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। वहीं पीड़ित परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। तीनों मृतकों के परिवारों का रो रोकर बुरा हाल था। सभी एक-दूसरे को दिलासा देने में लगे थे। पोस्टमार्टम के बाद तीनों युवकों के शव गांव में पहुंचे तो सभी की आंखें नम हो चली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें