किठौर। पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गांव भटीपुरा निवासी रामपाल और शाहजमाल निवासी वसीम शामिल हैं। हापुड़ के सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाही निवासी शहजादा भी पकड़ा गया है। ये सभी विभिन्न मामलों में वांछित थे। सीओ विश्व ज्योति राय ने बताया कि सभी आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया है।
-