फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: संवेदनशील अजराड़ा गांव में पुलिस ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: संवेदनशील अजराड़ा गांव में पुलिस ने की बैठक
विज्ञापन

मुंडाली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा को संवेदनशील गांवों में शामिल किया गया है। गांव में शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए पुलिस अधिकारी ग्रामीणों के साथ बैठक कर रहे हैं, ताकि चुनाव के दौरान कोई व्यवधान उत्पन्न न हो सके।
शनिवार को मुंडाली थाना के गांव अजराड़ा की प्राइमरी पाठशाला में ग्रामीणों को इकट्ठा किया गया। जहां एसपी देहात केशव कुमार और सीओ किठौर ब्रजेश सिंह पहुंचे। यहां निवर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान तथा चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों व उनके समर्थकों समेत अनेक ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात केशव कुमार ने कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र स्तर पर पांच-पांच गांव चिह्नित किए गए हैं, जिनमें चुनाव के दौरान बवाल हो सकता है। इनमें अजराड़ा गांव भी चिह्नित शामिल है। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखें और पुलिस का भी सहयोग करें। चुनाव में माहौल बिगाड़ने वालोें के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी प्रत्याशी यदि किसी मतदाता को अपने पक्ष में वोट के लिए डराता, धमकाता या प्रलोभन देता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। 24 घंटे में शिकायत दर्ज की जाएगी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल, पुलिस चौकी लोटी इंचार्ज मुकेश कुमार और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें