फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में तीन छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सिवाया टोल प्लाजा के पास बुधवार को एक कॉलेज के तीन छात्रों को कैंटर ने टक्कर मार दी। उन्हें मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के मोहल्ला रतनपुरी निवासी दिनेश कुमार रोहटा रोड स्थित एक कॉलेज की बस पर चालक है। बताया कि वह करीब 50 छात्रों को बैठाकर मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रहा था। सिवाया गांव के समीप पीछे से आ रहे एक कैंटर ने बस को टक्कर मारने का प्रयास किया। जिस पर बस से उतरे तीन छात्रों ने कैंटर को रोक लिया और चालक से मारपीट का प्रयास किया। जिसे देख कैंटर चालक ने उन पर कैंटर चढ़ाने का प्रयास किया। मारपीट के प्रयास के दौरान शीशा तोड़े जाने से तीनों छात्र घायल हो गए। इसके बाद चालक कैंटर लेकर भाग निकला। बस चालक ने कैंटर चालक के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, घायल तीनों छात्रों को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल छात्रों ने अपना नाम बिट्टू, गोपाल बताया है। थाना पुलिस का कहना है कि कैंटर की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें