फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर के महत्वपूर्ण तीन कार्यक्रम एक साथ...

विज्ञापन
विज्ञापन
5,366 अस्थि कलशों के साथ काफिला हरिद्वार रवाना
विज्ञापन

... पितृपक्ष में 26वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा शुरू, 9 अक्टूबर को होगा सामूहिक विसर्जन
.. समिति अब तक 1,75,184 अस्थि कलशों का विधिवत विसर्जन करा चुकी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
श्री देवोत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में पितृपक्ष के अवसर पर विभिन्न श्मशान घाटों से एकत्रित 5,366 अस्थि कलशों को लेकर 26वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। यात्रा में संतों ने मंत्रोच्चारण के साथ अस्थि कलशों को रवाना किया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल नरेंद्र ने बताया कि समिति पिछले 25 वर्षों से निस्वार्थ भाव से यह कार्य कर रही है। यात्रा संयोजक एवं राष्ट्रीय महामंत्री विजय शर्मा ने बताया कि समिति अब तक 1,75,184 अस्थि कलशों का विधिवत विसर्जन करा चुकी है। यात्रा मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। 9 अक्टूबर को कनखल के सतीघाट पर वैदिक रीति से सामूहिक विसर्जन किया जाएगा। आयोजन में दीपक गुप्ता सहित मोहित डीके भार्गव, प्रेम गुलाटी, प्रदीप महाजन, जयभगवान गोयल, जगदीश लूथरा, आरएस दुआ समेत कई लोगों ने योगदान दिया।
.....
श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह ने दिया प्रेम और समर्पण का संदेश
मेरठ। पांडव नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में चल रहे श्री पंच महापुराण महायज्ञ के पांचवें दिन शिव महापुराण, श्रीमद्देवी भागवत और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। आचार्य विवेकानंद ने अग्नि लिंग के प्राकट्य और जालंधर के मोक्ष की कथा सुनाई। आचार्य अनिल ने मां भुवनेश्वरी की महिमा का वर्णन किया। आचार्य हिमांशु ने श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सच्चा प्रेम विश्वास, त्याग, सम्मान और समर्पण की भावना सिखाता है। गढ़वाल सभा अध्यक्ष डॉ. आलम सिंह पंवार, महामंत्री आचार्य राकेश बसलियाल आदि रहे।
विज्ञापन

....
जीव रक्षा के लिए दूध को भी छानकर पिए मनुष्य: सौरभ सागर
.. जैन बोर्डिंग हाउस में पहुंचे मुनी सौरभ सागर, दिया समाज को धर्म शांति का उपदेश
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
आचार्य सौरभ सागर का ऋषभ एकेडमी सदर से जैन बोर्डिंग हाउस के लिए मंगल विहार हुआ। प्रातः और सायंकालीन गुरु भक्ति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री की चरण वंदना की। जैन बोर्डिंग हाउस में प्रवचन करते हुए आचार्य ने कहा कि भगवान महावीर ने जीवों की रक्षा के लिए अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया। उन्होंने पानी छानकर पीने और दूध की मर्यादा का पालन करने की बात कही।
विज्ञापन

आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि जीव रक्षा सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हर तथ्य को समझना चाहिए। उसमें उलझना नहीं चाहिए। मेरठ जैन समाज के अध्यक्ष एवं श्री पुष्प वर्षा योग समिति के चेयरमैन सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 10, 11 और 12 अक्टूबर को होने वाले वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव व श्री मंशा पूर्ण महावीर विधान की तैयारियां चल रही हैं। विधान में करीब 600 महिला-पुरुष शामिल होंगे। कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन माला फ्लोर मिल, रितेश जैन, हंस कुमार जैन सर्राफ, वीरेंद्र जैन सर्राफ, संजय जैन धम्मो, विजय जैन एडवोकेट और अनिल जैन दास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें