फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश में मकान के तीन कमरे गिरे, मलबे में तीन पशु दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक कमरे में सो रहे परिवार के छह सदस्य बाल बाल बचे, ग्रामीणों ने मलबा हटा पशुओं को निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। गांव अहमदपुरी में शनिवार देर शाम मूसलाधार बारिश में मकान में बने पीछे तीन कमरे भराभर गिर गए। टिन शेड के नीचे बंधे तीन पशु मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे के दौरान परिवार के 6 सदस्य मकान के अगले हिस्से में सोए हुए थे जो बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

गांव अहमदपुरी निवासी सेवाराम के मकान में 6 कमरे हैं। जिसमें तीन आगे व तीन पीछे हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे मूसलाधार बारिश के चलते मकान में बने पीछे तीन कमरे भराभर गिर गए तथा टिन शेड के नीचे बंधे तीन पशु मलबे में नीचे दब गए। सेवाराम पत्नी राजवती, रिंकू पत्नी परमीता पुत्र मनुज, पुत्री शगुन, सुरभि अगले कमरे में सोए हुए थे। मकान की गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे से तीन पशुओं को बाहर निकाला, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गए। एक साइकिल सहित अन्य सामान भी दब गया। पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें