मवाना। कंकरखेड़ा, नंगला ताशी स्थित बैंड ट्रैक पर आयोजित 12वीं मेरठ जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 के जिला स्तरीय ट्रायल्स में ट्रांसलम एकेडमी के नन्हे खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। तीनों विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ।
प्रतियोगिता के दौरान ट्रांसलम एकेडमी के स्केटर्स ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार तालमेल और गति का परिचय देते हुए पदक तालिका में अपनी जगह बनाई। अंडर-6 क्वाड्स वर्ग में युवान तोमर ने अपनी श्रेणी में असाधारण खेल का प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-8 क्वाड्स वर्ग में रुद्र रस्तोगी ने दो रजत पदक और मोहम्मद वासी अख्तर ने दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की सफलता में योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर तीनों विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस दोहरी सफलता पर ट्रांसलम एकेडमी परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के अध्यक्ष सीमांत जैन व प्रधानाचार्य धीरज आर्या ने खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।