फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैसों के लेनदेन में झगड़ा, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। गांव अजराडा में रुपये के लेनदेन में दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। एसओ मुंडाली रामगोपाल सिंह ने बताया कि अजराडा निवासी महताब की खरखौदा में चिकन शॉप की दुकान है। महताब का आरोप है कि रविवार को वह दुकान से घर लौट रहा था। रास्ते में खड़ा जुल्फकार रुपयों के लेनदेन को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने व बचाव के लिए आए नावेद और लाल को भी मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, जुल्फकार का आरोप है कि शनिवार को वह ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। महताब ने गाली गलौज की। झगड़े में नावेद, महताब, महबूब घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकार कर भीड़ भगाया। इस दौरान कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें