फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से लिपिक समेत तीन की मौत, टेंपो में लगा रहे थे धक्का

Mon, 12 Oct 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा गांव के पास रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने शटरिंग के सामान से भरे टेंपो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा गांव के पास रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने शटरिंग के सामान से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो को धक्का लगा रहे किसान इंटर कॉलेज मुरादनगर में लिपिक रमेश, गांव में परचून की दुकान चला रहे सुशील, किसान अमर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टेंपो चला रहा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा दबथुवा गांव के पास कट से मुड़ते समय हुआ।

विज्ञापन


सरधना थाना क्षेत्र के गांव दबथुआ निवासी रमेश (55), अमर (26) और सुशील (36) रविवार रात गांव के पास हाईवे किनारे खड़े हुए थे। इस दौरान मेरठ की ओर से टेंपो में शटरिंग का सामान लेकर आए रोहित गांव के पास यूटर्न ले रहा था। यूटर्न लेते समय शटरिंग का सामान अधिक होने के कारण वह धीमा हो गया था। इस दौरान तीनों लोग टेंपो में धक्का लगाने लगे।

इसी दौरान कंकरखेड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर चारों तरफ खून बिखरा था। हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। वहीं, सड़क पर जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर ग्रामीणों को शांत किया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी कर प्रयास किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें