मेडिकल में 40 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया। सुभारती और मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज में 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में पहले से 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है।
अस्पतालों में बनाएं अलग से स्वाइन फ्लू वार्ड: सीएमओ
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम उन मरीजों की निगरानी करती है, जिन्हें स्वाइन फ्लू होता है। कई बार निजी अस्पतालों से स्वाइन फ्लू के मरीजों की सूचना समय से नहीं मिल पाती है। ऐसे में कई मरीजों में स्वाइन फ्लू होने का पता मृत्यु के बाद चला। इसलिए निजी अस्पताल के प्रबंधकों और संचालकों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बैठक की गई और उन्हें हिदायत दी गई है कि स्वाइन फ्लू की मरीजों की समय से सूचना दें। साथ ही स्वाइन फ्लू वार्ड बनाए ताकि बाकी मरीज स्वाइन फ्लू से बच सकें।