सहारनपुर में मौत का सिलसिला शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ। नागल थाना क्षेत्र के ग्राम उमाही, सलेमपुर और गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव शरबतपुर और माली गांव में जहरीली शराब के सेवन के बाद एक के बाद एक लोगों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। शुरुआत में 10 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां दो लोगों की मौत के बाद यह आंकड़ा बढ़ता गया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल के बाद गांव उमाही पहुंचे। वहां पांच लोगों की मौत होना बताई गई। सलेमपुर गांव के चार, शरबतपुर में तीन, कोलकी कलां में एक, गांव माली में दो, सलेमपुर में तीन, मायाहेडी में एक और देवबंद क्षेत्र के गांव शिवपुर में एक युवक की मौत हो गई। छह लोगों की हालत मेरठ मेडिकल में नाजुक बनी थी। शुक्रवार देर रात तक मौत का यह आंकड़ा 37 तक पहुंच चुका था।
जहरीली शराब से मरने वालों की सूची
थाना नागल क्षेत्र
1-कंवरपाल पुत्र मनीराम उमाही
2-इमरान पुत्र गफ्फार उमाही
3-राजू पुत्र राम सहाय उमाही
4-सुरेंद्र पुत्र बिल्लू उमाही
5-अरविंद पुत्र मांगेराम उमाही
6-संजय पुत्र ईशपाल सलेमपुर
7-सुरेंद्र पुत्र रतिराम सलेमपुर
8-सत्यवान पुत्र बलवंत सलेमपुर
9-नरेंद्र पुत्र अतर सिंह सलेमपुर
10-मिट्ठन पुत्र गोविंद सलेमपुर
11-झगड़ू पुत्र बलवंत सलेमपुर
12-जयपाल पुत्र कोमल
13-मोनू पुत्र ओमपाल सीड़की
14-सुरेश पुत्र सोमपाल ताजपुर
थाना गागलहेड़ी
15-महीपाल पुत्र कलीराम शरबतपुर
16-धूम सिंह पुत्र अचपाल शरबतपुर
17-राजवीर पुत्र कंटू
18-राजू पुत्र मामचंद माली
19-दीपचंद पुत्र कबूल माली
20-मोतीराम पुत्र संतराम मायाहेडी
21-गुलाब पुत्र विजय सिंह कोल्की कला
22-समय सिंह पुत्र बाबूराम चौराखुर्द
23. नाथीराम पुत्र नवल सिंह कोल्की कला
थाना देवबंद
24. सोनू पुत्र महेंद्र शेरपुर
25. माहा पुत्र मनभरा खेड़ा मुगल
26. मंगल पुत्र गुडहल खेड़ा मुगल
27. राजकुमार पुत्र रहतू नाफीपुर
इनके अलावा 16 लोगों की मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेरठ में मौत हुई है।
घटना की गंभीरता के चलते ही सहारनपुर कमिश्नर सीपी त्रिपाठी, आईजी शरद सचान, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार आदि अधिकारियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती लोगों से हाल जाना। दोपहर एक बजे डीएम और एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर 27 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी थी। डीएम ने बताया कि उक्त लोग हरिद्वार (उत्तराखंड) जिले के गांव बालुपुर में ज्ञान सिंह के यहां तेरहवीं में गए थे और वहां से शराब पीकर आने के बाद तबीयत बिगड़ी। मौसम खराब होने की वजह से गुरुवार को गांव से बाहर नहीं जा सके, जिस कारण उनकी मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि नागल थाना प्रभारी हरीश राजपूत, एसआई अश्वनी कुमार, अय्यूब अली और प्रमोद नैन के अलावा कांस्टेबल बाबूराम, मोनू राठी, विजय तोमर, संजय त्यागी, नवीन और सौरव को सस्पेंड कर दिया गया है। आबकारी के सिपाही अरविंद और नीरज भी निलंबित किए गए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/