फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू-डेंगू के तीन और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू-डेंगू के तीन और मरीज मिले
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में सोमवार को डेंगू के दो और स्वाइन फ्लू के एक मरीज की पुष्टि हुई। स्वाइन फ्लू मरीज खरखौदा केअजराड़ा निवासी 53 वर्षीय महिला है। स्वाइन फ्लू के इस साल 600 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं, इनमें 400 मरीज मेरठ जिले के हैं। दूसरी तरफ, डेंगू के मरीजों में 45 साल का व्यक्ति हापुड़ और 50 वर्षीय महिला बुलंदशहर निवासी है। डेंगू के अब तक 80 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। स्वाइन फ्लू से बचने के लिए चिकित्सक रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने की सलाह दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कहा है कि जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है और जो स्वाइन फ्लू से बचने के लिए सावधानी बरतते हैं, वे इसकी चपेट में नहीं आते हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि इलाज से बेहतर इसका बचाव है। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में स्वाइन फ्लू से बचने की दवाइयां टेमी फ्लू टेबलेट, मास्क और सिरप हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, फल आदि खाएं। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू से हाई रिस्क जोन वालों को ज्यादा खतरा है। इनमें गर्भवती महिलाएं या प्रसूताएं हैं, जो बच्चों को दूध पिला रही हैं। हेपेटाइटिस, टायफाइड या अन्य किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें