फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीडी विक्रेता के मुनीम से लूट मामले में तीन और लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
जानीखुर्द। बीड़ी व्यापारी से लूट करने के आरोपी फोटो पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। थाना जानी पुलिस ने बीड़ी विक्रेता के मुनीम से हुई 2.10 लाख की लूट के मामले में मास्टरमाइंड ड्राइवर के बाद बुधवार को फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है।
सीओ सरधना ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर रघुनाथपुर-धौलड़ी मार्ग से घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोचा। पकड़े गए बदमाशों ने तीन दिन पूर्व मार्केटिंग कर्मचारी योगेश के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के नाम अशोक निवासी गांव पांची, थाना चांदीनगर जिला बागपत, फहीमुद्दीन निवासी गांव ढ़ढरा थाना जानी, साकिब निवासी गांव जानी बुजुर्ग थाना जानी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई नकदी का शेष हिस्सा और लूट के समय इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। इससे पहले पुलिस ने पीड़ित व्यापारी संजीव सिंहल के ड्राइवर शिवांचल उर्फ साजन को गिरफ्तार किया था, जिसने खुलासा किया था कि उसी ने अपने साथी अशोक के साथ मिलकर इस साजिश को रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते शनिवार को मोदीनगर निवासी योगेश से बदमाशों ने रघुनाथपुर धौलड़ी मार्ग पर लूटपाट की थी। वह बीड़ी कलेक्शन का कैश लेकर कंपनी जा रहा था। योगेश बीड़ी कंपनी का मुनीम है। पुलिस की जांच में सामने आया कि कंपनी के ही ड्राइवर शिवांचल ने अपने साथियों को कॉल कर लोकेशन बताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें