फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, एक दिन में मिले इतने नए मरीज, तीन की मौत

Fri, 13 Nov 2020 10:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना फिर तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। गुरुवार को कोरोना के 143 नए मरीज मिले हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मृतकों में 66 वर्षीय व्यक्ति विक्टोरिया गार्डन के रहने वाले थे, जबकि 72 वर्षीय महिला रोहटा रोड और 42 वर्षीय महिला माधवपुरम की थी। जिले में अब तक कुल 328 की मौत हो चुकी है।

वहीं नए मरीजों में दो स्वास्थ्य कर्मी, मेडिकल का सफाई कर्मी, शिक्षक, घरेलू महिलाएं, स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा और कारोबारी आदि शामिल हैं। एक साल से लेकर 79 साल तक के संक्रमित हैं। 3196 सैंपलों की जांच हुई। कोरोना मरीजों की कुल संख्या 14447 हो गई है। 121 मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह अब तक 12654 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। 1465 एक्टिव मरीज हैं और 831 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: मेरठ जोन में फिर भयावह हुई कोरोना की स्थिति, 10 दिनों में मिले पांच हजार मरीज, 34 लोगों की मौत
विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक नवंबर से चलाया जा रहा अभियान गुरुवार को पूरा हो गया। 12 दिन में 18314 सैंपल की जांच हुई है, जिनमें 231 पॉजिटिव मिले हैं। आखिरी दिन 410 एंटीजन टेस्ट किए गए, जिनमें कोई संक्रमित नहीं निकला। 407 आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट बाद में आएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें