फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न: गर्भवती महिला की मौत से मचा कोहराम, मायके वालों ने लगाया ये गंभीर आरोप, परिवार सहित पति फरार

Thu, 27 May 2021 10:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

गर्भवती महिला की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने नीतू की हत्या की है। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
नीतू का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव भूड़पुर में तीन माह की गर्भवती नीतू (22) की हत्या कर दी गई। मायके वालों का आरोप है कि पति, सास, ससुर और जेठ ने फंदे पर लटकाकर नीतू की जान ली है। ससुराल पक्ष की ओर से 50 हजार रुपये और बाइक की मांग पूरी न करने पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भूड़पुर निवासी तरुण मेडिकल स्टोर पर काम करता है। उसकी शादी 25 फरवरी 2020 को गांव मंडौरा थाना दौराला निवासी नीतू पुत्री वेदपाल से हुई थी। नीतू के चाचा देवेंद्र का कहना है कि शादी के बाद से ही उसका पति तरुण, सास सरला, ससुर धनपाल और जेठ भूरू नीतू का उत्पीड़न कर रहे थे। उनकी ओर से नगदी और बाइक की मांग की जा रही थी। इसके चलते नीतू के साथ कई बार मारपीट की गई। सुसराल पक्ष के लोगों ने कई बार समझौता भी किया था।

वहीं देवेंद्र के मुताबिक, मंगलवार रात करीब दस बजे गांव भूड़पुर निवासी एक युवक ने फोन पर सूचना दी कि उसकी भतीजी के साथ मारपीट की गई है और उसकी मौत हो गई है। वह गांव के कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे। मायके वालों का आरोप है कि नीतू को फंदे पर लटकाकर मारा गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान नीतू की मां शिखा, बहन अन्नू सहित परिवार के अन्य लोगों का रोकर बुरा हाल रहा। इस मामले में पति तरुण, सास सरला, ससुर धनपाल और जेठ भूरू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें