सरधना। नगर पालिका ने बकायेदारों की दुकानों को सील करना शुरू कर दिया है। बुधवार को पालिका प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन मोबाइल टावर, एक दुकान को सील किया। एक माह पहले की गई कार्रवाई में दुकान की सील खोलने वाले आवंटी को चेतावनी दी।
निदेशक के आदेश पर बकाया कर न चुकाने पर तीन मोबाइल टावर व एक दुकान को तालाबंदी कर सील कर दिया गया है, जिससे छोटे-बड़े बकायेदारों में हड़कंप मचा है। पालिका अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने बताया कि नगर पालिका का लाखो रुपया आवासीय व्यवसायिक कर लोगों पर काफी समय से बकाया चला आ रहा है। बुधवार को पालिका की टीम ने ईओ शशि प्रभा चौधरी के नेतृत्व में पालिका के सामने दस साल पहले बनी दुकान व मोबाइल टावरों का किराया जमा न करने पर ताला लगाते हुए सील कर दिया। संवाद