अंग्रेजी शराब के ठेके में हुई चोरी की जानकारी देता सेल्समैन।
- फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़। नगर में गुड़ मंडी के समीप सोमवार रात चोरो ने सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की शराब के पेटी चोरी कर ले गए। सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई।
अंग्रेजी शराब के ठेके पर अंशु व अनिल सेल्समैन है। सोमवार देररात पांच ताले तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख 30 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब की पेटियां चोरी कर ली। सुबह पड़ोसी दुकानदार लोकेश ने ताले टूटे देखे तो सेल्समैन अंशु को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान फैला पड़ा था। वहीं, लाखों रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब की पेटियां गायब थी। पुलिस ने दुकान के आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। सेल्समैन अंशु द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं घटना की जांच में लगी है।