फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींव से ईंटे निकालते वक्त हुआ हादसा, तीन मजदूर दबे, जेसीबी से बाहर निकाला, एक की मौत

Fri, 04 Oct 2019 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ देहात क्षेत्र में शुक्रवार को एक मस्जिद की नींव से ईंटें निकालते वक्त मिट्टी की ढांग गिरने से तीन मजदूर दब गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत जेसीबी मशीन की मदद से तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की रास्ते में मौत हो गई है।

विज्ञापन


सरूरपुर थानाक्षेत्र के कस्बा हर्रा में स्थित एक मस्जिद की नींव से तीन युवक ईंटे निकालने का कार्य कर रहे थे। अचानक खुदाई के दौरान मिट्टी की ढांग गिर गई और तीनों मजदूर उसमें दब गए। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से युवकों को निकालने की कोशिश की और दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें: यूपी: गाजियाबाद का सीए बैंकों में खपाता था लुटेरा गैंग के सरगना की काली कमाई 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मंगाई और तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद तीसरे युवक को बाहर निकाला जा सका। दोनों युवकों को जहां गहरी चोटें आई हैं, वहीं घायल सद्दाम पुत्र मुरसलीन (28) ने उपचार के लिए ले जाते वक्त रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें