फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसों में मासूम समेत तीन कांवड़ियों की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित खबर...नोट-हरिद्वार, दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन


- दौराला में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे,
थाने के सामने बाइक-स्कूटी की टक्कर में दो की गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंगलवार को कांवड़ियों के लिए हादसों का दिन रहा। दौराला क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम समेत तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सबसे बड़ा हादसा दौराला थाने के सामने हुआ, जहां बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। वहीं, शिवा ढाबे के पास अज्ञात वाहन की साइड लगने से पिता के साथ कांवड़ लेने जा रहे पांच वर्षीय मासूम की जान चली गई। अन्य हादसों में घायल कांवड़ियों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
मंगलवार सुबह दौराला थाने के सामने बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दिल्ली के रामनगर कृष्णा कॉलोनी निवासी कांवड़िया अभिनव कपूर (34) अपने साथी साहिल के साथ स्कूटी से हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे थे। दौराला थाने के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी स्कूटी की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

बाइक पर हरिद्वार के महावतपुर निवासी कांवड़िया सचिन और तेलीवाला निवासी लक्ष्य सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों पर सवार चारों कांवड़िए सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अभिनव और सचिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि साहिल और लक्ष्य का उपचार चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिए। घायल साथियों की मदद से मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।
सीेओ दौराना शिव ठाकुर ने बताया कि थाने के सामने हुए हादसे में चार कांवड़िए घायल हुए थे। उपचार के दौरान दो की मौत हो गई, जबकि दो का उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।


पिता के साथ कांवड़ लेने जा रहे मासूम की मौत
दौराला क्षेत्र में शिवा ढाबे के पास एक अन्य हादसे में पांच वर्षीय मासूम कांवड़िये की मौत हो गई। प्रताप नगर दिल्ली निवासी पांच साल का रियांश अपने पिता राजेश के साथ पैदल हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की साइड लगने से पिता-पुत्र घायल हो गए।
दोनों को उपचार के लिए सीएचसी दौराला ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रियांश को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल रेफर किया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

अलग-अलग हादसों में कई कांवड़िए घायल
दौराला क्षेत्र में मंगलवार को दिन भर अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई अन्य कांवड़िए भी घायल हुए। मटौर गांव के पास दिल्ली निवासी पुनीत बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते समय अज्ञात वाहन की साइड लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया। शिवा ढाबे के पास बुद्ध विहार दिल्ली निवासी अरविंद भी अज्ञात वाहन की साइड लगने से घायल हुआ। उसे उपचार के लिए सीएचसी दौराला पहुंचाया गया। सिवाया टोल के पास भजनपुरा दिल्ली निवासी विक्की जैन हरिद्वार जाते समय अज्ञात वाहन की साइड लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

मटौर गांव के पास सराय काले खां दिल्ली निवासी हरिचंद और ओमशंकर भी अज्ञात वाहन की साइड लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया। पुलिस हादसों की जांच और अज्ञात वाहनों की तलाश में जुटी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें