फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अलग अलग सड़क हादसों में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। अलग-अलग सड़क हादसों में रविवार को तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पहला हादसा दिल्ली-दून हाईवे पर सीएचसी के सामने हुआ।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी शुभम ठाकुर हाईवे पार कर रहा था, तभी एटा के जलूखेड़ा निवासी टेंपो ट्रैवल्स चालक संजीव शर्मा ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। दूसरा हादसा समौली-अख्तियारपुर मार्ग पर हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में अख्तियारपुर निवासी पंकज और बंशीपुरा निवासी सुभाष घायल हो गए। सुभाष की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि पंकज का उपचार सीएचसी में चल रहा है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें