फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कार व बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, महिला समेत तीन घायल, हालत गंभीर

Sun, 25 Aug 2019 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में रविवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


यूपी: मेरठ में  झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम, जलभराव से आफत

जानकारी के अनुसार सुरूरपुर थानाक्षेत्र में मेरठ करनाल हाइवे स्तिथ भूनी गांव के सामने आज सुबह एक कार व बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में दो युवक व एक महिला बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया लेकिन वहां कोई चिकित्सक नहीं मिला। बताया गया कि काफी देर तक सरकारी एम्बुलेंस इधर से उधर लेकर दौड़ती रही जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पुलिस के अनुसार हादसे में अंकित पुत्र राजेश व अजय पुत्र दिनेश तथा एक महिला अलका पत्नी चरणसिंह निवासी लिसाढ़ शामली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का उपचार किया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया गया कि हाइवे पर बने डिवाइडर पर लगे घड़े पेड़ों की वजह से आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें