फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क पर कुत्ते से टकराकर बाइक सवार गिरे, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील रोड पर रविवार दोपहर अचानक सड़क पर आए कुत्ते के कारण हादसा हो गया। कुत्ते से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दो बाइकों पर सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सभी ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी सिंधु, राजेश और मोन्टू दो बाइकों से सरधना में अपने रिश्तेदार के घर आ रहे थे। तहसील रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास पहुंचते ही अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। बाइक सवार संभल पाते, इससे पहले ही एक बाइक कुत्ते से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। हादसे में कुत्ते के भी घायल होने की जानकारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने हेलमेट पहन रखा था। हेलमेट होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से बचाव हो गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उधर, सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें