मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र में हरी मस्जिद के पास कबाड़ी की दुकान से बैटरी चोरी कर ले जा रहे दो नाबालिगों समेत तीन आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया। तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मोहम्मद इलियास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी दुकान से बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे तीन लोग बैटरी चोरी कर ले जा रहे थे। आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी बुनियाद अली बताया। जबकि दो आरोपी नाबालिग हैं। आरोपियों के पास से चोरी की गई बैटरी बरामद की गई। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। बुनियाद को कोर्ट ने जेल और दोनों नाबालिगों को राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। संवाद