मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने करीब एक माह पूर्व महिला से हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने 11 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 16 जुलाई को हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाने के गांव बागड़पुर निवासी परवेज ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को पीपलीखेड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद