फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बागपत में हुए दो सड़क हादसों में दिन निकलते ही मां-बेटे समेत तीन की मौत, आठ घायल

Wed, 07 Sep 2022 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में आज सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों ने मां-बेटे समेत तीन लोगों की जान ले ली। वहीं आठ लोग घायल हो गए। दोनों स्थानों पर पुलिस पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद जमा भीड़ व विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में आज सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार काठा गांव निवासी नाजिम (22) पुत्र वहीद अपनी मां सन्नो (45) के साथ मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में आया था। जिसके बाद दोनों कलक्ट्रेट के बाहर दोनों बड़ौत जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Bijnor: पटाखा फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग, महिलाओं समेत 30 मजदूरों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने बागपत की तरफ से आई बस को उन्होंने रोकने के लिए का इशारा किया, लेकिन बस आगे जाकर रुकी। बस के पीछे आए तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया और साइड से बस में टक्कर मार दी।

हादसे में नाजिम व उसकी मां सन्नों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार चार-पांच सवारी घायल हो गईं। हादसे के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन


बदायूं के मजदूरों की ईको ट्रक से टकराई, एक की मौत
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर लहचौड़ा गांव के पास बदायूं से पानीपत जा रहे मजदूरों की ईको कार ट्रक से टकरा गई। जिसमें बदायूं निवासी मजदूर मुनेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ईको में सवार कई मजदूर व चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें