फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Wed, 19 Jun 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। कांधला थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अलग-अलग तीन सड़क हादसों में दो युवक व एक महिला की मौत हो गई। एक युवक राजस्थान के जयपुर का रहने वाला जबकि दूसरा युवक कांधला का रहने वाला था। पुलिस ने एक हादसे में आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। तीसरा हादसे में दोपहर को ई-रिक्शा में पीछे से वाहन की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि कस्बे के दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित द गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास वाहन की चपेट में आकर 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को कांधला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकाें ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी कमल के रूप में हुई। मृतक कमल देर रात में पैदल ही कहीं जा रहा था। यह कांधला कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं हो पाई।

दूसरा हादसा हाईवे पर देर रात में गांव पंजोखरा के पास हुआ। हाईवे पर पैदल जा रहे 40 वर्षीय युवक को कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। मृतक युवक की पहचान कांधला के मोहल्ला खैल निवासी नासिर के रूप में हुई।
विज्ञापन

तीसरा हादसा मंगलवार दोपहर गांव पंजोखरा के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ। गांव जसाला निवासी 52 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी राजकुमार ई-रिक्शा से शामली दवा लेने के लिए जा रही थी। जब वह पंजोखरा के पास पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई- रिक्शा पलट गया। इसमें लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर अलग-अलग हादसों में दो युवक व एक महिला की मौत हुई है। एक हादसे के आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें