फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से नहीं मिल रही राहत

Wed, 19 Jun 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के अधिकतम तापमान में दो दिन बाद एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, लेकिन भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। सूरज की तपिश से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी में लोग बिलबिला उठे। लोगों को गर्मी के कारण न दिन में चैन मिल रहा है और न रात को राहत मिल रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई थी। चिलचिलाती धूप में लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सुबह दस बजे ही सूरज की तपिश से लोग बेहाल रहे। दोपहर में सड़क से लेकर बाजार तक लोगों की आवाजाही कम रहने से सूनापन छाया रहा। दोपहर में दुकानदार ग्राहकों की इंतजार करते रहे। दोपहर में धूप से बचने के लिए लोग घरों के अंदर ही कैद हैं। जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, वे धूप व लू से बचाव का इंतजाम कर निकल रहे हैं। सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर लोग जाते हुए दिखाई देेते हैं। इसके अलावा गर्मी से बचने के लिए छाता और टोपी लगा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिन व रात के तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इसके बाद भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई। जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी गर्मी से जल्दी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें