फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर छोटी मढियाई के निकट जंगल में पुलिस व गौतस्करों के बीच बृहस्पतिवार को सुबह सवेरे हुई मुठभेढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन गोतस्कर गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

सरधना। कांवड़ मार्ग पर छोटी मढ़ियाई के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ में कोतवाली पुलिस ने तीन गोतस्करों को गिरफ्तार किया। उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। इस दौरान पैर में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए। मौके से पुलिस ने स्कूटी, तमंचा, कारतूस, 80 किलो मांस और पशु काटने के औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि छोटी मढ़ियाई के पास जंगल में गोकशी की सूचना मिली थी। उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गोतस्करों की घेराबंदी कर ली। इस पर बदमाशों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी फायरिंग की दो गोतस्करों के पैर में गोली लगी। उनके समेत तीन लोगों को पकड़ा गया। एक आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी खिर्वा जलालपुर के निकले। इनमें रिजवान कुरैशी पुत्र यामीन कुरैशी, शाहरूख कुरैशी पुत्र इस्लाम उर्फ चोनी, शादाब पुत्र जहीर हैं। फरार आरोपी की पहचान मतलूब बंजारा निवासी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश कराई जा रही है। गोली लगने से घायल शाहरूख और रिजवान का सीएचसी पर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें