फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तीन युवतियों के साथ नौ युवकों को पकड़ा, देह व्यापार की मिली थी सूचना, जानें पूरा मामला

Mon, 22 Aug 2022 08:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

तीन युवतियों के साथ नौ युवकों को पकड़ा है। पुलिस को सूनचा मिली दी थी कि यहां फ्लैट में देह व्यापार चल रहा है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में ब्रह्मपुरी पुलिस ने सरस्वती लोक एफ-ब्लॉक के एक फ्लैट में छापा मारा। यहां से तीन युवतियों और नौ युवकों को पकड़ा। उनके पास से दो कारें और कैमरे भी बरामद किए गए। क्षेत्र के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि यहां फ्लैट में देह व्यापार चल रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक-युवतियां यूट्यूबर हैं। वह रील अपलोड करने के लिए वीडियो बना रहे थे।

विज्ञापन


ब्रहमपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया कि सरस्वती लोक के कुछ लोगों ने फोन किया था। उन्होंने कहा कि फ्लैट के एक कमरे में कई युवक-युवतियां काफी देर से बंद हैं। यहां पर गलत काम हो रहा है। इसके बाद माधवपुरम चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला कुछ पुलिसकर्मियों के साथ सरस्वती लोक पहुंचे। पुलिस टीम ने दावा किया कि अभी तक किसी गलत काम की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस यहां से पकड़े गए युवक-युवतियाें को थाने ले गई। पूछताछ में दो युवक और युवतियों ने बताया कि वह यूट्यूबर हैं। सभी दोस्त हैं। उनके यूट्यूब चैनल है। सभी मिलकर रील बना रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: खतरें में जिंदगियां: यूपी में बाढ़ जैसे हालात, कई गांवों पर मंडराया बड़ा खतरा, प्रशासन हुआ अलर्ट, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नगर निगम के मनोनीत पार्षद राकेश जैन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पूरी जांच किए बिना ही सेटिंग कर आरोपियों को छोड़ दिया। पार्षद का आरोप है कि यहां पर गलत काम करके अश्लील फिल्में बनाई जा रही थीं। वहीं, एडवोकेट ललित मोहन अग्रवाल ने इस बारे में ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें