यह घटना दोपहर 1:40 बजे की है। छीपी टैंक के पास स्थित एक स्कूल की तीन छात्राएं पैदल बातें करती हुईं अपने घर जा रहीं थीं। एसपी सिटी आवास के सामने एक बाइक पर सवार दो मनचले आए। उन्होंने फब्तियां कसनी शुरू कर दी। पहले तो छात्राओं ने नजरअंदाज किया, लेकिन मनचले नहीं माने और छात्राओं को परेशान करते रहे। एक मनचले ने छात्रा को जबरन बैठाने की कोशिश की। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के व्यापारी और लोग एकत्र हो गए।
उन्होंने पकड़े गए आरोपी की पिटाई कर दी। दूसरा आरोपी फरार हो गया। एसपी सिटी की गारद यह सब देखती रही। आरोप है कि पुलिस ने फोन तक नहीं उठाए। इसके बाद आरोपी को माफी मांगने के बाद छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन समर बहादुर सिंह का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
आरोपी करता रहा गुमराह
- लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया। मोबाइल में कुछ युवतियों के नंबर मिले। जब आरोपी से उसका पता पूछा गया तो कभी उसने अब्दुल्लापुर का रहने वाला बताया तो कभी राली चौहान का।