मेरठ। जिले में शनिवार को 805 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का एक मरीज मिला। महिला शकूरनगर की रहने वाली है। 13 मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 27 है, जिनमें से दो अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 25 होम आइसोलेशन में हैं। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि खांसी-जुकाम और बुखार है तो ज्यादा बाहर न निकलें और चिकित्सक को दिखाएं। अगर खांसी-जुकाम ठीक नहीं हो रहा है तो कोरोना की जांच कराएं। ब्यूरो